दिल्ली एनसीआर में दिसंबर वाली ठंड , बारिश के साथ 7 जनवरी के बाद एक बार फिर लौट सकती है।

Citymirrors-news-दिसंबर में दिल्ली में हाड़कांप वाली ठंड पड़ रही थी हालांकि जनवरी में चटख धूप खुलने की वजह से ठंड से हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 जनवरी के बाद एक बार फिर दिसंबर वाली ठंड लौट सकती है।दिल्ली
दिल्ली के आसमान में शुक्रवार को निकली चटख धूप ने लोगों को सर्दी से काफी राहत दिलाई। राजधानी का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो कि सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। हालांकि सुबह और शाम में ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 जनवरी के बाद ठंड बढ़ सकती है और 7 जनवरी के बाद दिसंबरवाले दिनों की वापसी हो सकती है। दिसंबर की ठंड ने इस बार 119 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया था। दिन का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया था।शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान भी 7.6 डिग्री रहा। शनिवार को सुबह के समय कोहरा दिखा लेकिन फिर भी दृश्यता ठीक-ठाक बनी रही। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 6 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। उस दिन हवाएं भी 20 से 25 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। स्काईमेट के अनुसार, जनवरी में ठीक-ठाक बारिश होती है। जब-जब वेस्टर्न डिस्टरबेंस आता है, तापमान में बदलाव की स्थितियां बनती हैं। दिल्ली में पहला वेस्टर्न डिस्टरबेंस 1 से 3 जनवरी तक था, जिसका असर अधिक नहीं रहा।
- Default Comments (0)
- Facebook Comments