बीते 5 साल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की संपत्ति दोगुनी हुई।

Citymirrors-news-(agency)बीते 5 साल में उनकी संपत्ति दोगुनी हुई। उनकी चल और अचल संपत्ति बढ़कर 1 करोड़ 86 लाख रुपए हो गई। अरविंद केजरीवाल ने नाटकीय घटनाक्रम के बीच मंगलवार को नई दिल्ली सीट से पर्चा भरा, यहां कुल 82 नामांकन हुए केजरीवाल बिना नंबर पर्चा भरने जाने लगे तो निर्दलीयों ने विरोध किया, आप ने साजिश बताया; निर्वाचन आयोग ने आरोप नकारे केजरीवाल मंगलवार दोपहर बाद 12.10 बजे नामांकन करने पहुंचे, तब तक लंबी लाइन लग चुकी थी, उन्हें 7 घंटे इंतजार करना पड़ा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन मंगलवार को नाटकीय घटनाक्रम के बीच पर्चा भरा। उनकी नई दिल्ली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने से मुख्यमंत्री को नामांकन दाखिल करने के लिए करीब 7 घंटे कतार में लगे रहना पड़ा। केजरीवाल की ओर से दायर चुनावी हलफनामे के मुताबिक, वे अब करोड़पतियों की सूची में शामिल हो गए हैं। बीते 5 साल में उनकी संपत्ति दोगुनी हुई। उनकी चल और अचल संपत्ति
बढ़कर 1 करोड़ 86 लाख रुपए हो गई। जो 2015 में 94 लाख थी। केजरीवाल ने शपथ पत्र में अपनी सालाना आय 2 लाख 81 हजार रुपए बताई है। उनकी चल संपत्ति 9 लाख 95 हजार रुपए है। इसमें से 12 हजार रुपए की राशि को छोड़कर बाकी रकम 5 अलग-अलग बैंक खाताें में जमा है। जबकि पत्नी सुनीता
की पेंशन से होने वाली सालाना आय 9 लाख 94 हजार रुपए है। केजरीवाल की खुद की कार नहीं है। जबकि पत्नी के पास मारुति बलेनो कार और 380 ग्राम सोना है। उनके पास 1.4 करोड़ का गाजियाबाद में प्लॉट है।
केजरी के खिलाफ मुकदमे 7 से बढ़कर 13 हुए
केजरीवाल की संपत्ति  2015    2020
सालाना आय     2,07,330     2,81,375
चल संपत्ति    2,26,005  9,95,741
अचल संपत्ति    92,00,000  1,77,00,000
वाहन   नहीं नहीं
मुकदमे  7 13
(संपत्ति के आंकड़े रुपए में)
 
                                                 
                                                    








