सेक्टर-21 डी स्थित समन्वय मंदिर में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी और भारत माता की मूर्ति का हुआ अनावरण

सेक्टर-21 डी स्थित समन्वय मंदिर में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी और भारत माता की मूर्ति का अनावरण किया गया। स्वामी गुरुशरणानंद महाराज और अवधेशानंद गिरी महाराज ने मंदिर में मूर्तियों का अनावरण किया। इस मौके पर परफेक्ट ब्रेड के निर्माता और समाजसेवी एच के बत्रा,केसी बांगा, महेश बांगा ने स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज जी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया इस अवसर पर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि एकादशी के दिन स्वामी सत्यामित्रानंद गिरी महाराज के दर्शन करना बहुत बड़ी बात है। हम महापुरूषों के सानिध्य में बैठे हैं, यही काफी है। उन्होंने कहा, हमारा देश भारत दिव्य देश है। फरीदाबाद को संपन्न, औद्योगिक, उन्नत, प्राचीन, ऐतिहासिक, पौराणिक नगरी बताया। कार्यक्रम में समन्वय मंदिर ट्रस्ट की संरक्षक सत्या भल्ला ने कहा कि स्वामी गुरुशरणानंद महाराज और स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के फरीदाबाद आने से शहर और भी मजबूत हो गया है। भारत माता की प्रतिमा एचके बत्रा द्वारा और महामंडलेश्वर परम पूज्य गुरूदेव स्वामी सत्यामित्रानंद गिरी महाराज की प्रतिमा मानव रचना शैक्षणिक संस्थान द्वारा मंदिर में भेंट की गई है। इस अवसर पर केसी बांगा, महेश बांगा व डॉ प्रशांत भल्ला आदि मौजूद रहे।
- Default Comments (0)
- Facebook Comments