हम सभी को गुरु नानक देव जी के जीवन व उनकी प्रेरणाओं का कर्म रूप से अनुसरण करना चाहिए।नरेंद्र गुप्ता

 फरीदाबाद, 19 नवम्बर। सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का 553वां प्रकाश पर्व आज धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा सुखमनी भवन, सेक्टर-16 द्वारा शहर में आज प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गई। गुरुद्वारे में अरदास के साथ शबद कीर्तन किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे, जिनका प्रधान चरणजीत सिंह जौहर तथा सचिव अवतार सिंह पसरीचा ने सरोपा भेंट कर स्वागत किया। रागी जत्थे व महिला मंडल ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया तथा गुरु नानक साहिब के फलसफे सरबत दे भले का गुणगान किया। प्रभातफेरी गुरुद्वारे से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस गुरुद्वारा पर ही सम्पन्न हुई। इस दौरान बोले सो निहाल सतश्री अकाल के बोलों से माहौल गुंजायमान रहा। गुरुद्वारा परिसर में लंगर का आयोजन किया जिसमें विधायक जी ने भी बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सभी को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को गुरु नानक देव जी के जीवन व उनकी प्रेरणाओं का कर्म रूप से अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने सदैव सत्य मार्ग पर चलने तथा जरूरतमंदों की मदद करते रहने के साथ ही यह प्रेरणा दी है कि हमें नेक कमाई से ही अपना जीवन निर्वाह करना चाहिए। गुरु नानक देव जी ने यह भी बताया है कि हमें सदैव समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद तथा समर्पण की भावना से समाज कल्याण में योगदान देते रहना चाहिए। विधायक ने बाबा नानक के जीवन काल से जुड़ी तमाम बातों का उल्लेख करते हुए सभी को संस्कारवान जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सेवादार कुलदीप सिंह साहनी व टोनी पहलवान ने संयुक्त से कहा कि कीर्तन में गायन मंडली गुरुवाणी गाते हुए चल रही थी। इस दौरान प्रभातफेरी में सेनिटाइजर का छिडक़ाव भी किया गया तथा सरकार द्वारा जारी कोविड नियमों का पूरी तरह पालन किया गया।
कीर्तन में गुरुद्वारे के प्रधान चरणजीत सिंह जौहर, सचिव अवतार सिंह पसरीचा, चुन्नीलाल चोपड़ा, दिनेश छाबड़ा, विष्णु सूद, सुरेंद्र सांगा, अनिल अरोड़ा, सुशील भयाना, राजीव खेड़ा, तेजिन्द्र सिंह चड्ढा, भूपिन्द्र सिंह भूर्जी, सरबजीत सिंह चौहान, नवीन पसरीचा, अमित आर्य, हेमंत सिंह, जसबीर सिंह, महेंद्र कौर सांगा, शरणजीत कौर, मंजीत कौर, नीरू अरोड़ा, प्रीती चड्ढा, अमनदीप कौर, परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह व अशविन्द्र सिंह आदि सेवादार शामिल रहे।