किसानों की ट्रैक्टर रैली , मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री सहित कई बड़े मंत्रियों के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की जगह में हो सकता है बदलाव ।

प्रदेश सरकार के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में किया बड़ा फेरबदल
किसानों की ट्रैक्टर रैली को देखते हुए मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री सहित कई बड़े मंत्रियों के गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की जगह को बदला जाएगा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल जहां पानीपत में शिरकत करते अब वहीं पंचकूला में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम में भी किया गया बदलाव अंबाला की जगह फरीदाबाद में होगा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम
पहले खेल मंत्री संदीप सिंह को शामिल होना था फरीदाबाद की गणतंत्र दिवस परेड में
हरियाणा सरकार की तरफ से अभी रिवाइज गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सहित बाकी बड़े मंत्रियों की लिस्ट जारी होनी बाकी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक
कई और बड़े मंत्रियों के कार्यक्रम में भी होगा फेरबदल
रोहतक में कोई बड़ा नेता नहीं जाएगा
कृषि मंत्री जेपी दलाल जाएंगे रेवाड़ी के कार्यक्रम में शरीक होने
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा जाएंगे भिवानी कार्यक्रम में शरीक होने
राज्य मंत्री कमलेश ढांडा नूह में तिरंगा फहराने जाएंगी – सूत्र
 
                                                 
                                                    








