ओले की इतनी भयंकर बारिश लोगो ने पहली बार देखी। फरीदाबाद बना कश्मीर।

Citymirrors.in-शहर में गुरुवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को खासी ठंड का सामना करना पड़ा। कुछ देर के लिये शहर शिमला से बन गया । जहाँ देखो सफेद चादर सी दिखाई देने लगी । ओले पड़ने के
कारण कई जगह काफी नुकसान भी हुआ है। पिछले दो दिन से तापमान में हुई बढ़ोत्तरी के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तापमान आठ डिग्री तक लुढ़क गया।
आसमान में दिनभर बादल छाए रहे और तेज हवाओं ने लोगों को खूब सताया। सुबह से बादलों और बूंदाबांदी की लुकाछुपी के बाद शाम को तेज बारिश के साथ ओले पड़े। इसके चलते घरों से बाहर निकले लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। तेज हवा की वजह से कई जगह पेड़ उखकर गाड़ियों पर जा गिरे। जिससे कई गाडि़यां क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री गिरातापमान
पर नजर डालें तो एक दिन पहले के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में सात व आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा था। वहीं गुरुवार सुबह करीब सात बजे हुई बूंदाबांदी के साथ अधिकतम तापमान चार डिग्री नीचे गिरा और 21 डिग्री तक दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री गिरावट के साथ छह डिग्री रहा। शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज बारिश के साथ ओले पड़े और अधिकतम तापमान 18 डिग्री पहुंच गया। कई दिनों तक इसी तरह बना रहेगा मौसमआने वाले दिनों के
संभावित तापमान पर नजर डालें तो कई दिनों तक मौसम इसी तरह ठंडा बना रहेगा। शुक्रवार से रविवार तक अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक रहने की संभावना है। इससे साफ है कि वीकेंड पर सूरजकुंड मेले आने वालों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को मौसम में कुछ सुधार होने की संभावना है।
- Default Comments (0)
- Facebook Comments