प्रसिद्ध उद्योगपति फरीदाबाद के आशीष जैन का पत्नी एवं बेटी के साथ संसद भवन दौरा।

प्रसिद्ध उद्योगपति फरीदाबाद के आशीष जैन का पत्नी एवं बेटी के साथ संसद भवन दौरा

यह अनुभव न केवल उनके लिए बल्कि उनके परिवार के लिए भी अत्यंत विशेष एवं प्रेरणादायक रहा-आशीष जैन
फरीदाबाद,़19 मार्च 2026। फरीदाबाद के प्रतिष्ठित उद्योगपति आशीष जैन ने अपनी पत्नी सोनल जैन एवं बेटी सुहाना जैन के साथ संसद भवन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा और भारतीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को निकट से समझा। इस दौरान श्री जैन एवं उनके परिवार ने संसद परिसर स्थित संविधान हॉल, कला दीर्घा (आर्ट गैलरी) तथा विभिन्न भव्य प्रतिमाओं एवं भित्ति चित्रों का भी अवलोकन किया। उन्होंने इन स्थलों को भारत की समृद्ध लोकतांत्रिक विरासत और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर उनकी मुलाकात मनोहर लाल केंद्रीय मंत्री(आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय) एवं (विद्युत मंत्रालय), भारत सरकार से भी हुई और उनसे देश के विकास, शहरी आधारभूत संरचना एवं ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
श्रीमती सोनल जैन ने इस अनुभव को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि संसद की कार्यवाही को प्रत्यक्ष देखना उनके लिए गर्व एवं सीख का विषय रहा। वहीं सुहाना जैन ने भी इस दौरे को यादगार बताते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच को निकट से देखना उनके लिए एक नई और ज्ञानवर्धक अनुभूति रही। आशीषँ जैन ने कहा कि यह अनुभव न केवल उनके लिए बल्कि उनके परिवार के लिए भी अत्यंत विशेष एवं प्रेरणादायक रहा, जो लोकतंत्र के मूल्यों को और अधिक समझने का अवसर प्रदान करता है।







