City Mirrors

Top Menu

  • Home
  • Our Blog
  • Contact Us

Main Menu

  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Haryana
    • Delhi NCR
    • Faridabad
  • Faridabad
  • Education
  • Politics
  • Health
  • Design
  • Fashion
  • Sport
  • Business
  • Home
  • Our Blog
  • Contact Us

logo

Header Banner

City Mirrors

  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Haryana
    • Delhi NCR
    • Faridabad
  • Faridabad
  • Education
  • Politics
  • Health
  • Design
  • Fashion
  • Sport
  • Business
  • प्रसिद्ध उद्योगपति फरीदाबाद के आशीष जैन का पत्नी एवं बेटी के साथ संसद भवन दौरा।

  • सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुआ हादसा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, दर्जनों जख्मी

  • डिजिटल सतर्कता – एक साझा ज़िम्मेदारी” पर जीवा स्कूल में कार्यशाला का आयोजन 

  • क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा, कर्मचारी राज्य बीमा निगम में हिंदी पखवाड़ा संपन्न ।

  • दुबई में मिला सम्मान, गोल्डन ब्रिक अवॉर्ड्स 2025 में भूमिका रियल्टी को ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग इमेज’ अवॉर्ड मिला

BusinessFaridabad
Home›Business›ताकि श्रमिकों को ईएसआई एवं पीएफ का पूरा लाभ मिल सके। पंकज अग्रवाल

ताकि श्रमिकों को ईएसआई एवं पीएफ का पूरा लाभ मिल सके। पंकज अग्रवाल

By City Mirrors
July 28, 2017
2124
0
Share:
Share this on WhatsApp
Spread the love
Post Views: 0

राज्य में उद्योग प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया के अभियान का अंग बनकर उत्पादन कर रहे हैं जिनमें फरीदाबाद का नम्बर एक कहा जा सकता है। प्रधान संजीव खेमका।

CITYMIRRORS-NEWS-हरियाणा के श्रमायुक्त लेबर कमिश्रर पंकज अग्रवाल  ने कहा है कि श्रम विभाग में ई एवं ऑन लाईन सर्विस पूर्णतया लागू हो चुकी है। इसमें जो कमियां हैं वह भी दूर कर ली जाएगी और ३१ जुलाई के बाद कोई भी आवदेन या रिटर्न केवल ऑन लाईन प्रक्रिया से ही स्वीकार होगी।  अग्रवाल फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की एक इंट्रैक्टिव मीट में सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। आपने उद्योग प्रबंधकों से अनुरोध किया कि लेबर विशेषकर ठेकेदार संबंधी पूरा डाटा लोड करें ताकि श्रमिकों को ईएसआई एवं पीएफ का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि फैक्ट्री लाईसैंस या बिल्डिंग प्लान के आवदेनों पर एतराज केवल एक बार और वह भी दो-चार दिन के भीतर ही लगाए जाएं ताकि समय पर लाईसैंस जारी किया जा सके। पुरानी चल रही फैक्ट्रियों के लाईसैंस नवीनीकरण में नाममात्र कमियों को मुद्दा बना कर लाईसैंस पर एतराज न लगाने पर आपने जोर देते हुए कहा कि बिल्डिंग प्लान में सरलीकरण किया जायेगा और अन्य विभागों की एनओसी को रूकावट नहीं बनने का प्रयास किया जायेगा।श्रम सुधारों के संबंध में आपने बोलते हुए कहा कि इस संबंध में हरियाणा विधानसभा से प्रस्ताव पास होकर केंद्र को भेजा जा चुका है, वहां से मंजूरी मिलते ही श्रम सुधार लागू कर दिये जायेंगे।श्रमायुक्त महोदय ने विभाग द्वारा नोटिस से पूर्व काल की बढ़ी हुई वसूली व लाईसैंस फीस वापिस करने के संबंध में एक मास में निर्णय लेने का आश्वासन देते कहा कि नोटिस से पूर्व आवेदन करने वाले व बढ़ी हुई फीस देने वालों को राहत मिलनी ही चाहिए।फैक्ट्री लाईसैंस व बिल्डिंग प्लान संबंधी ऑन लाईन स्वीकृति (मंजूरी) ३० दिन में मिल जाये, ऐसी व्यवस्था मोनीटर करने हेतु कदम उठाए जाएंगे। उन्होंन श्रमिक-ठेकेदार का लाईसैंस प्रक्रिया सरल बनाने व इन्सपैक्शन संबंधी विसंगतियां दूर करने का आश्वासन भी दिया।
इससे पूर्व एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान  संजीव खेमका ने श्रमायुक्त व अन्य अतिथियों का स्वागत करते कहा कि  पंकज अग्रवाल के प्रयास स्वरूप श्रम विभाग में प्रशासन को कारपोरेट की तर्ज पर लाने का प्रयास किया जा रहा है जो सराहना का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया के अभियान का अंग बनकर उत्पादन कर रहे हैं जिनमें फरीदाबाद का नम्बर एक कहा जा सकता है। ईज आफ डुईंग बिजनेस के लिये यह आवश्यक है कि लाईसैंस प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी हो और उद्योग प्रबंधक एवं कर्मचारी बिना तनाव के कार्य करें। एसोसिएशन के इंडस्ट्रीयल रिलेशन एवं सुरक्षा पैनल के अध्यक्ष पी के सलवान ने अपने एजेन्डे में १७ फरवरी १९१७ को लाईसैंस फीस की बढ़ौतरी के नोटिस से पहले आवेदन कर चुके संस्थानों से बढ़ाकर वसूली गई लाईसैंस फीस वापिस करने, ऑनलाईन फैक्ट्री लाईसैंस एवं बिल्डिंग प्लान आवेदनों पर एतराज लगा कर निपटारा लेट करने को रोकने के लिये आवेदन निपटान में प्रक्रिया छोटी करने, इन्सपैक्शन से विसंगतियां दूर करने, इंसपैक्शन के दौरान मामूली एतराज नजरअंदाज करने कन्ट्रैक्टर लाईसैंस प्रक्रिया सरल बनाने, श्रम सुधार लाने, श्रम विभाग द्वारा एवेयरनैस कार्यक्रम चलाने लेबर वैलफेयर फंड में बिना लाभ के योग्य कर्मचारियों में कटौती न करने ईएसआई सेवा में सुधार करने की मांगे रखी।  कार्यकारिणी सदस्य  एच एस भूटानी ने लाईसैंस की बढ़ौतरी पर प्रश्र उठाते कहा कि आठ सौ रूपये बढ़ाकर १६ हजार रूपये लाईसैंस फीस कर देना उद्योगों के साथ अन्याय है। इस पर श्रमायुक्त का कहना था कि यह बढ़ौतरी २० वर्ष बाद की गई है और आज भी न्यूनतम फीस १५०० रूपये और अधिकतम एक लाख आठ हजार रूपये संस्था के आकार अनुसार लगाई गई है। एसोसिएशन के कार्यकारी निर्देशक कर्नल एस कपूर ने कहा कि इन्सपैक्शन में संस्थान को हैजर्ड बताकर मामला उलझा दिया जाता है जिसका बहुत प्रयास करने व देर के बाद निपटारा होता है अत: इन्सपैक्शन अधिकारी की ट्रेनिंग होनी चाहिए कि वह ऐसा न करें।  धन्यवाद प्रस्ताव  एस एस सरोत डिप्टी चेयरमैन आई आर एवं सुरक्षा पैनल ने प्रस्तुत किया।  मींटिंग में सर्वश्री नरेंद्र अग्रवाल, राज भाटिया, के बी सचदेव सहित उप श्रमायुक्त एवं अन्य श्रम विभाग के अधिकारी व श्री अरविन्द कपूर अतिरिक्त निर्देशक इंडस्ट्रीयल सेफटी एवं हैल्थ एवं श्री अशोक अग्रवाल अतिरिक्त श्रमायुक्त एनसीआर क्षेत्र व  अन्य श्रम विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

Share
Share this on WhatsApp
Previous Article

रोटरी क्लब ग्रेस द्वारा फलदार-छायादार पौधे लगाना ...

Next Article

गौतम क्लीनिक प्रा.लि. को दा मोस्ट ट्रस्टेड ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

City Mirrors

Related articles More from author

  • Faridabad

    विधायक राजेश नागर ने जिला किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित   बोले, किसान मोर्चा का जनता से सीधा संबंध ...

    July 17, 2024
    By admin
  • Faridabad

    मानव सेवा समिति ने पर्यावरण प्रेमी और समाजसेवी एस एस बांगा को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानव रत्न अवॉर्ड ...

    August 15, 2018
    By City Mirrors
  • Faridabad

    मेवात की बदल रही है फिज़ा, तालीम के लिए डॉ हनीफ कुरैशी आईपीएस जैसे बड़े अधिकारी कर रहे हैं मेहनत

    April 2, 2019
    By City Mirrors
  • Faridabad

    आईएमए प्रधान डॉ पुनीता हसीजा और डॉ सुरेश अरोड़ा मीडिया प्रभारी को कोरोना योद्धा के लिए किया गया सम्मानित।

    December 17, 2020
    By admin
  • Faridabad

    नवनियुक्त सभी पदाधिकारी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगे इसका मुझे पूर्ण विश्वास है।आर.के.चिलाना

    July 16, 2017
    By City Mirrors
  • Faridabad

    जो बोलते हैं की, पूरी दुनिया को इसने बनाया है, फिर कोरोना के डर से मक्का क्यों बंद कर दिया ...

    April 26, 2020
    By City Mirrors

Leave a reply Cancel reply

You may interested

  • Sport

    पदक विजेता खिलाडिय़ों का मार्किट एसो. सेक्टर-14 ने किया जोरदार स्वागत

  • FaridabadSport

    ए पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरु।

  • FaridabadHaryanaSport

    केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू पहुंचे फरीदाबाद-मानव रचना शिक्षण संस्थान में किया विश्वस्तरीय अल्टीमेट खो खो प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ।

  • LATEST REVIEWS

  • TOP REVIEWS

Timeline

  • March 20, 2026

    प्रसिद्ध उद्योगपति फरीदाबाद के आशीष जैन का पत्नी एवं बेटी के साथ संसद भवन दौरा।

  • February 11, 2026

    फरीदाबाद: स्टील व्यापारी से रंगदारी मांगी 5 करोड़, भेजीं AK-47 की 5 गोलियां, मुठभेड़ में मोनू गुर्जर, हनी, कन्नू गिरफ्तार।

  • February 7, 2026

    मेले में मौत के झूले: खुशी के टिकट पर बिकती ज़िंदगी

  • February 7, 2026

    सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुआ हादसा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, दर्जनों जख्मी

  • October 31, 2025

    डिजिटल सतर्कता – एक साझा ज़िम्मेदारी” पर जीवा स्कूल में कार्यशाला का आयोजन 

Latest Comments

  • admin
    on
    February 25, 2022
    thanks

    पंजाबी और गुर्जर एकता के प्रतीक है विजय प्रताप

  • viagra cialis
    on
    December 16, 2021
    Fabulous, what a web site it is! This webpage presents helpful facts to us, keep it up.

    पंजाबी और गुर्जर एकता के प्रतीक है विजय प्रताप

Find us on Facebook

About us

  • 660 Pennsylvania Avenue Southeast #100 Washington, DC 20003
  • 0123456789
  • bkninja.team@gmail.com

Photostream

    Follow us

    • Contact
    • About Us
    • Home
    © Copyright BKNINJA. All rights reserved.