डी.सी.पी ट्रैफिक विरेन्द्र विज ने हाई सिक्योरिटी नं0 प्लेट सम्बंधित समस्याएं सुनी

CITYMIRRORS-NEWS-डी.सी.पी ट्रैफिक ने उत्सव लिंक के आधिकारियों, आर.डब्लू.ए के पदाधिकारियों, आमजन के साथ मिटिंग कर हाई सिक्योरिटी नं प्लेट से संबंधित समस्याओं को सूना। डी.सी.पी ट्रैफिक विरेन्द्र विज ने हाई सिक्योरिटी नं0 प्लेट के अधिकारी गगन व फरीदाबाद के इन्चार्ज संदीप तोमर व फरीदाबाद के शहर के आर.डब्लू.ए पदाधिकारियों के साथ मिटिंग कर लोगो की समस्याओं को सूना व उनकी समस्याओं को सुलझाया।मिटिंग में मौजूद आर.डब्लू.ए के पदाधिकारियों व लोगो ने डी.सी.पी ट्रैफिक से अपनी समस्याओ को बताया। जिसमें ज्यादातर समस्याएं समय पर नं0 प्लेट नही बनने, लम्बी-लम्बी लाई लगने, उत्सव लिंक की वैबसाईट नही चलने व अन्तिम तारीख बढाने से संबंधित थी।जिसपर श्री विरेन्द्र विज ने उत्सव लिंक के आधिाकारियों को अपनी वैब साईट को अपडेट करने के निर्देश दिए व और नए काउंटर खोलने के आदेश दिए और उन्होेने बताया कि आर.डब्लू.ए के यहा ज्यादा से ज्यादा काउंटर लगाने की कोशिश की जाएगी व एक काउंटर आटो के लिए अलग से बदरपुर बार्डर पर लगाया जाएगा। अन्तिम तारीख बढाने की अपील पर उन्होने कहा कि 14 सितम्बर को वो इस बारे फैसला लेंगे की तारीख आगे बढाई जाए या नही।उत्सव लिंक के आधिकारी गगन ने बातया कि फरीदाबाद शहर में 4 काउंटर पहले से है और 3/4 जगह और नए काउंटर खोले जाएगे। इस मौके पर हरियाणा व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष रामजुनेजा ने बताया कि एक काउंटर डबुआ नगला रोड पर उनके ऑफिस में खुल रहा है। ताकि पब्लिक को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ा। रविवार को इसका कार्य भी शुरु हो जाएगा।
- Default Comments (0)
- Facebook Comments