फौज में था 6 हत्याएं करने वाला

Citymirrors-news-फौज में था  6 हत्याएं करने वाला – निकटवर्ती शहर पलवल में एक ही रात में 6  हत्याएं करने वाला साइको सीरियल किलर फौज में कैप्टन के पद पर तैनात था उसकी मानसिक अवस्था ठीक न होने के कारण ही उसे फ़ौज से निकाला गया था।
 फौज में कैप्टन था 6 हत्याएं करने वाला
 पलवल पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पलवल में एक ही रात में लगातार 6 हत्याएं करने वाला सीरियल किलर की संभवता मानसिक दया दशा ठीक नहीं थी।
 वह बल्लभगढ़ के निकट मच्छर गांव का मूल निवासी है। सीरियल किलर की उम्र लगभग 45 वर्ष है। नरेश फौजी के नाम से मशहूर यह सीरियल किलर चुन्नी लाल जाट का बेटा है। इस समय वह पलवल की ओमेक्स कॉलोनी में रह रहा था।
खुद को भी चोट पहुंचाई
सूत्रों का कहना है कि सीरियल किलर ने इन हत्याओं के बाद खुद को भी चोट पहुंचाई थी। उसे बड़ी मुश्किल से पुलिसकर्मियों ने काबू किया था।
इलाज के लिए उसे पहले पलवल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में उसे फरीदाबाद के बीके अस्पताल में रेफर करवा दिया गया।
उसे बीके अस्पताल के कैदी वार्ड में रखा गया है। जहां उसे बेहोश हालत में रखा गया है। नरेश का सीटीएस का स्कैन किया जा चुका है।
नरेश की सुरक्षा में पलवल की सीआईए, पलवल पुलिस, एजीएम नगर पुलिस और एनआईटी पुलिस तैनात है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि नरेश पहले फौज में कैप्टन के तौर पर कार्यरत था। नरेश ने कैप्टन के पद पर भी कुछ असामान्य कार्य किए। जिसके कारण फौजी अफसरों ने पाया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है. इसीलिए उसे फ़ौज से निकाल दिया गया था। इस समय वह कृषि विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत है। हालांकि उसकी तैनाती हिसार में है।
पलवल में मातम
आज पलवल शहर में मातम छाया हुआ है। 6 निर्दोष लोगों को बर्बरतापूर्ण तरीके से, एक सनकी ने मोत के घाट उतार दिया। वर्ष 2018 का पहला दिन पलवल के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा।
यह घटना सभ्य समाज के लिए निन्दनीय, दर्दनाक और शर्मसार करने वाली है। इन बेकसूर और असहाय लोगों को अमानवीय तरीके से क्षत-विक्षत किया गया। कठोर से कठोर हृदय भी ये दृश्य देखते ही आहत हो जाएगा।
प्रति परिवार 50 लाख मुआवजे की मांग

लोगों का कहना है कि यह कुकृत्य राजनीतिक विमर्श से ऊपर है। हमारी राज्य सरकार से मांग है कि इन गरीब, मजदूर और बेसहारा हुए परिवारों को कम से कम 50 लाख रुपए की प्रति परिवार की दर से मानवीय सहायता अविलम्ब मुहैया कराई जाए। जिस प्रकार जुनैद खान के परिवार को मानवीय सहायता प्रदान की गई थी।
वारदात का समय
सूत्रों का कहना है कि एक अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति ने ये वारदातें रात 2:00 बजे से सुबह 4:00 बजे के बीच की हैं। वह अज्ञात कारणों से एक रॉड लेकर निकल पड़ा। फिर उसने एक-एक कर 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
उसने ये सभी वारदातें आगरा चौक और कैंप कॉलोनी के दो किमी के इलाके में की हैं।
बताया जा रहा है विभिन्न स्थानों पर उसने लोगों को रॉड से ही पीट-पीट कर मारा है। उसे जो भी मिलता गया। वह उसी की ह्त्या करता गया।
अस्पताल में महिला की ह्त्या

एक मृतका की शिनाख्त अंजुम नाम से हुई है। वह यहां के निजी अस्पताल ‘पलवल अस्पताल’ के प्रथम तल पर भर्ती थी। यह महिला अस्पताल में किसी के साथ आई थी और बाहर सो रही थी।
इस हत्या के बाद आरोपी आगरा रोड चौहारे तक गया और वहां उसने तीन लोगों की हत्या कर दी। थोड़ी आगे जाने पर उसने दो और लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
हत्यारोपी ने मोती कॉलोनी पार्क के चौकीदार, रसूलपुर रोड मार्केट के चौकीदार, रसूलपुर रोड से सुरेश इंजीनियरिंग वर्क्स के चौकीदार सहित कुल 6 लोगों पर रॉड से हमला किया।
कई शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिसकर्मी शवों की शिनाख्त करवा रही है।
आरोपी सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड

आरोपी उस समय सीसीटीवी फुटेज पर भी रिकॉर्ड हो गया। जब वह यहां के एक अस्पताल में एक महिला अंजुम की हत्या कर रहा था।
इस सीरियल किलर को आदर्श कालोनी से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिसकर्मियों पर भी हमला

पलवल की एसपी सुलोचना गजराज ने 6 हत्याओं की पुष्टि करते हुए बताया कि वारदातों के बारे में जैसे ही हमें सोचना मिली। तो पुलिस दलों ने उन सभी लोगों को अंदर भेजा। जो सडकों पर सो रहे थे या किसी काम से जा रहे थे।
जब सुबह का थोड़ा उजाला हुआ। तो पुलिस कर्मचारियों को यह हत्यारोपी दिख गया। तो पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा।
हत्यारोपी बहकी-बहकी बातें कर रहा है। उससे कई आईडी कार्ड बरामद हुए हैं।
जब पुलिस कर्मचारी उसे गिरफ्तार कर रहे थे। तो उसने पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए फरीदाबाद भेजा गया है।
हत्याओं के दौरान उसने किसी के भी साथ लूटपाट की कोशिश नहीं की। इस आरोपी ने जिनको भी निशाना बनाया। वे सभी या तो चौकीदार थे या फिर भिखारी और गरीब लोग थे।
भगवान का आभार जताया
लोग भगवान का लाख-लाख आभार जाता रहे हैं कि वह पकडा गया। नहीं तो उस पर खून सवार था और न जाने कितने और लोगों को अपना शिकार बनाता।
इस वारदात के बाद शहर के लोगों में दहशत फ़ैल गई है। लोग अस्पताल और थाने के बाहर जमा हो गये हैं। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
हाई अलर्ट घोषित
पुलिस की और से जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। इन वारदातों की सूचना सबसे पहले व्हाट्सअप ग्रूपों में वायरल हुई। लोगों ने डीएसपी सदर अभिमन्यु लोहान के हवाले से एक मेसेज डाला कि एक सनकी पागल आज रात पलवल में कई मर्डर कर चुका है। अपने सभी लोगों को व्हाट्स एप्प करे। डीएसपी सदरअभिमन्यु लोहान का मैसेज है। कहीं भी दिखे। तो फौरन नजदीकी SHO को सूचना दें। फेसबुक पर न डालें। सभी पुलिस टीमें एसएचओ कैंप से बात करें। अपने आस-पास सभी को अलर्ट करें कि कोई भी दरवाजा न खोले।
लोग सतर्क हो गए
इस वायरल मेसेज के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। हालाँकि इस मेसेज से पुलिस टीम को फ़ायदा हुआ कि लोग सतर्क हो गए।
लोगों ने राहत की सांस ली
इसके बाद एक और मेसेज वायरल हुआ। तब लोगों की जान में जान आई। मेसेज: ‘आप सभी पलवल वासियो को सूचित किया जाता है। जो पागल खूनी पलवल में खुलेआम घूम रहा था। उसे पुलिस नेअभी थोड़ी देर पहले सुखराम हॉस्पिटल वाली गली से पकड़ लिया। अब आप लोग बिना किसी परेशानी के अपने कामकाज पर जा सकते हैं। जिन लोगों की इस पागल ने निर्मम हत्या की है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। ॐ शांति।’
(खबर को दोबारा भी देखें, लगातार अपडेट मिल रहे हैं। )
 
                                                 
                                                    








