Author: admin
-
हरियाणा सरकार का निर्णय गरीब ठेकेदार व ट्रांसपोर्टरों को ऑक्सीजन देने का काम करेगा : करतार भड़ाना
4 मई : पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना ने हरियाणा सरकार द्वारा ओवरलोडिंग रोकने के लिए की गई नई पहल का स्वागत करते हुए इसे बेहतरीन कदम बताया। उन्होंने प्रदेश के खनन एवं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा खनन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों शत्रुजीत सिंह कपूर, अमिताभ ढिल्लो, ए श्रीनिवासन, प्रवेश शर्मा के साथ मीटिंग कर ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए उठाए गए कदमों को छोटे ट्रांसपोर्टरों के साथ-साथ आम जनता के हक में बताया। भड़ाना ने बताया कि अब तक माइनिंग विभाग की नीतियों के चलते छोटे ट्रांसपोर्टरों को भारी नुकसान हो रहा था, मगर सरकार के इस फैसले के बाद न केवल छोटे ट्रांसपोर्टरों बल्कि आम जनता का भी फायदा होगा। वहीं, दूसरी तरफ सरकार को 4 गुणा रेवेन्यू इससे अधिक मिलेगा। उन्होंने खनन विभाग का इसे बड़ा फैसला बताते हुए कहा कि पहले ओवरलोडिंग डम्परों को यह कहकर छोड़ दिया जाता था कि उनका बिल माल के अनुसार पूरा है। मगर, अब ऐसी अंधेरगर्दी नहीं होगी, तय नाकों पर रोडवेज, माइनिंग एवं पुलिस तीनों विभागों के अधिकारी बैठेंगे। इसके अतिरिक्त इन अफसरों की निगरानी स्थानीय ट्रांसपोर्ट एवं यूनियन के लोग निगरानी रखेंगे, जिससे काम में पारदर्शिता आएगी। करतार भड़ाना ने बताया कि सरकार के इस फैसले से वो छोटे ट्रांसपोर्टर सर्वाइव कर पाएंगे, जो माइनिंग विभाग के अफसरों की तानाशाही के चलते सुसाइड करने को मजबूर हो जाते थे। इस फैसले के बाद संवेदनशील स्थानों पर नाके लगेंगे, जिन पर अधिकारी शिफ्टों में काम करेंगे। राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब से खनन सामग्री लाने या ले जाने वाले ओवरलोड वाहनों पर सख्ती के साथ कार्यवाही की जाएगी। नाकों पर लगे अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र में जो माइनिंग एरिया है, केवल वहीं माइङ्क्षनग हो, उससे बाहर माइनिंग करने वालों के साथ सख्ती से निबटा जाए। Shareएफआईए के प्रधान बी आर भाटिया ने उप मुख्यमंत्री से की मांग उद्योगों के लिए ऑक्सीजन गैस की सप्लाई सामान्य तरह से चालू की जाए।
फरीदाबाद – कोरोना की दूसरी लहर में उद्योगों ने अपने ऑक्सीजन सिलेंडर कोविड के मरीजों एवं उनका इलाज कर रहे अस्पतालों ... -
प्रतिदिन एक करोड़ वैक्सीनेशन व भारत के हर नागरिक के लिए यूनिवर्सल मुफ्त वैक्सीनशन सुनिश्चित करे भाजपा सरकार। कांग्रेस
आज जिला फरीदाबाद के कांग्रेसजनों ने हरियाणा प्रदेश कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा जी के निर्देशानुसार पूर्व विधायक श्री ललित नागर ... -
स्टील की दरों में निरंतर बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त, आईएमएसएमई ने की स्टील रेगुलेटरी अथॉरिटी के गठन की मांग
फरीदाबाद, 4 जून। प्रमुख औद्योगिक संगठन आईएमएसएमई आफ इंडिया ने देश में स्टील की बढ़ रही कीमतों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त ... -
सन फाउंडेशन गुजरात को दान करेगा ऑक्सीजन प्लांट : सतिंदर सिंह बांगा
सन फाउंडेशन के अध्यक्ष व वर्ल्ड पंजाबी आर्गेनाईजेशन के अंतराष्ट्रीय प्रेजिडेंट विक्रम जीत सिंह साहनी और वर्ल्ड पंजाबी आर्गेनाईजेशन के वाईस ... -
कोरोना के साथ ही मानसून सीजन में मच्छर जनित बीमारियों डेंगू , मलेरिया तथा चिकनगुनिया से बचने की जरुरत। डाॅ रणदीप सिंह पुनिया
मानसून सीजन में मच्छर जनित बीमारियों जैसे -डेंगू , मलेरिया तथा चिकनगुनिया से बचाव व रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से ... -
पैसे कमाने की हवस में बेचने लगा गांजा , सेक्टर 65 ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
फरीदाबाद:- पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने गांजा बेचने ... -
आई एम ए फरीदाबाद ने 2 जून और 3 जून को बाबा रामदेव के दिए एलोपैथिक डॉक्टरों के विरुद्ध बयानों का विरोध करते हुए डीसी फरीदाबाद को ज्ञापन दिया।
आई एम ए फरीदाबाद द्वारा लगातार दो दिन तक 2 जून और 3 जून को बाबा रामदेव के द्वारा दिए गए ... -
जिन अपराधियों पर चोरी लूट और मारपीट के दो या दो से अधिक मामले है दर्ज उनकी खोली जाए पर्सनल फाइल, बनायें हिस्ट्रीशीट। ओपी सिंह
जिन अपराधियों के खिलाफ चोरी लूट और मारपीट के दो या दो से अधिक मामले दर्ज है तो उनकी खोली ... -
लीज की दुकानों को फ्रीहोल्ड करने पर व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने सीएम से मुलाकात कर जताया आभार।
फरीदाबाद। लीज की दुकानों को फ्रीहोल्ड करने पर फरीदाबाद व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। व्यापार मंडल ...









