विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 में ग्रीन डे मनाया गया।

CITYMIRRORS-NEWS-विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 में ग्रीन डे मनाया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चे ग्रीन कलर की ड्रेस में स्कूल आए। इस अवसर पर बच्चों को हरे रंग के महत्व के बारे में बताया गया। सबसे पहले बच्चों ने टीचर्स की मदद से पौधों को पानी दिया। बच्चे लंच में ग्रीन वेजीटेबल लेकर आए। स्कूल में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने नेचर के प्रति भाव दर्शाते हुए डांस और प्ले में हिस्सा लिया जिसके माध्यम से उन्होंने प्रकृति की रक्षा करने और वृक्षों को बचाने का संदेश दिया। बच्चों ने पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए सुंदर कविताएं प्रस्तुत कीं जिन्हें
सभी ने काफी सराहा। इस अवसर पर ग्रुप डांस और ग्रुप यूजिक का भी आयोजन किया गया। स्कूल की डॉयरेक्टर सुनीता यादव ने बच्चों को पौधों की महत्ता के बारे में जानकारी दी। पौधे ही हमारे जीवन का आधार हैं। इनसे हमें ऑक्सीजन मिलती है ये जानकारी भी दी गई। स्टूडेंट्स को पक्षियों की मदद करने के लिए भी प्रेरित किया गया। स्टूडेंट्स को वातावरण और आसपास की जगहों को साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल की हेडमिस्टरेस श्रीमती ज्योति चौधरी ने बच्चों को हरे रंग का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि हरा रंग हमारी उन्नति का प्रतीक है। उन्होंने हरे रंग के पेड़ व सब्जियों के महत्व के बारे में भी बताया।
- Default Comments (0)
- Facebook Comments