ओल्ड फरीदाबाद बाजार की सड़कों को बनवाने को लेकर मंत्री विपुल गोयल कर रहे राजनीति। लखन सिंगला

Citymirrors.inहरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य लखन कुमारसिंगला ने आरोप लगाया है कि मंत्री विपुल गोयल अपनेलाभ के लिए ओल्ड फरीदाबाद की टूटी सड़कों परराजनीति कर रहे हैं| पहले उन्होंने ही इन सड़कों कोबनने नहीं दिया और अब जब जनता की आवाज परप्रशासन ने सड़क बनाने का वादा किया है तो मंत्रीइसकी वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहे हैं| लखन कुमार सिंगला ने कहा कि उद्योग मंत्री ने ओल्डफरीदाबाद की जनता से कोई बैर निकालने के लिए पांचमहीने से खोद कर डाली सड़कें नहीं बनने दी| अबजबकि हमारे प्रयासों से नगर निगम आयुक्त श्रीमतिअनीता यादव ने सड़कें बनाने की कार्यवाई शुरू की तोमंत्री ने इसपर फिर राजनीति शुरू कर दी है| उन्होंनेओल्ड बाजार के अपने दो तीन रिश्तेदार और उनकेकर्मचारियों को सामने कर ऐसा जताया कि जैसे बाजारके दुकानदार उनके साथ हैं और उनसे सड़क बनाने कीगुहार लगा रहे हैं| जबकि सच्च्चाई सब जानते हैं किओल्ड फरीदाबाद में करीब छह हजार दुकानदार हैं जोउद्योग मंत्री विपुल गोयल से गुस्से में हैं क्योंकि मंत्री जीकी लापरवाही के कारण उनकी रोजी रोटी पर सामत आगयी है| लेकिन मंत्री जी को जैसे किसी की परवाह ही नहीं है सिंगला ने कहा कि ओल्ड फरीदाबाद की लगभग सभीसड़कें खोदकर डाली हुयी हैं| जिसके कारण इ रिक्शा,रिक्शा , स्कूटी और बाइक आदि स्लिप होने की घटनाएंआम हो गयी हैं जिससे अनेक लोगों के फ्रैक्चर भी हुए हैंवहीँ दुकानदार पूरा दिन धूल ही साफ करने को मजबूरहैं| सिंगला ने कहा कि बाजार से ग्राहक गायब हो गया हैवहीँ उड़ती धूल के कारण लोगों को दमा और टीबी केरोगों का खतरा बढ़ गया है| लेकिन इस ओर मंत्री जीध्यान नहीं है| लखन कुमार सिंगला ने कहा कि मंत्री जी जनता के साथराजनीति न करो और प्रशासन को अपना काम करने दो|सिंगला ने कहा कि हमें नगर निगम आयुक्त श्रीमतिअनीता यादव पर पूरा भरोसा है| प्रशासन सड़कों कोजल्द बनवाएगा और हम उनका धन्यवाद् भी करेंगे| गौरतलब है कि लखन कुमार सिंगला ने प्रशासन को 10दिन में सड़क निर्माण शुरू न होने पर जनता के साथप्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी| जिसके बाद प्रशासनहरकत में आया है|
 
                                                 
                                                    








