Rishi Kapoor Death: नहीं रहे बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर, हिंदी सिनेमा को लगा एक और बड़ा झटका

बॉलीवुड एक्टर इरफान के निधन की खबर से लोग अभी उभरे भी नहीं थे कि बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर के इस बारे में जानकारी दी है। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वो चले गए… ऋषि कपूर चले गए…मैं खत्म हो गया हूं!’
बुधवार को एक्टर की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। उनका इलाज़ मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में चल रहा था। भाई रणधीर कपूर ने इस खबर को कन्फर्म किया था कि ऋषि कपूर की तबीतय ठीक नहीं है। अब इसी हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली।
ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत थी। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में ही न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर का इलाज करवाने के बाद भारत लौटे हैं। उन्हें साल 2018 में पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। इसके बाद वह अपने इलाज़ के लिए न्यूयॉर्क गए थे। उनके आखिर वक्त में उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ ही रहीं। वहीं, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी है। लॉकडाउन की वजह से फिलहाल वह दिल्ली में ही फंसी हुई हैं।
- Default Comments (0)
- Facebook Comments