एस.आर.एस अर्ली इयर्स स्कूल में सेकेंड वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का सफल आयोजन।

एस.आर.एस अर्ली इयर्स स्कूल में सेकेंड वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का सफल आयोजन।
*खेल और शिक्षा का संतुलन: विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव – ज्योति भल्ला*
एस.आर.एस इंटरनेशनल स्कूल खेल और शिक्षा के संतुलन पर जोर देते हुए आगे बढ़ रहा है – विनय गोयल
फरीदाबाद – रविवार 22 मार्च को ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 88 स्थित एस.आर. एस अर्ली इयर्स स्कूल, आरपीएस सवाना का दूसरा वार्षिक खेल उत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जानी मानी शिक्षाविद ज्योति भल्ला और एस आर एस इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्पोर्ट्स मीट में, चार बार के इंटरनेशनल मेडल विजेता अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज हर्ष गिल की उपस्थिति भी आकर्षण का केंद्र बनी रही ।
स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत
प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट के द्वारा की गई । इसके उपरांत ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर शिक्षाविद ज्योति भल्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन स्टूडेंट्स को खेलों के प्रति प्रेरित करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए बेहद आवश्यक हैं।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में एजुकेशन के साथ ही बच्चों के अंदर स्पोर्ट्स में निपुण होना जरूरी है। पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी है। केवल पढ़ाई पर जोर देने से बच्चों में तनाव बढ़ सकता है, जबकि खेल उन्हें ताजगी और नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
एस आर एस इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय गोयल ने स्पोर्ट्स में भाग ले रहे सभी बच्चों को अपनी और से हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि
खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि एस.आर.एस इंटरनेशनल स्कूल खेल और शिक्षा के संतुलन पर जोर देते हुए आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर प्रिंसिपल सुनीता सिंह, स्कूल मैनेजर तेज प्रकाश पांडेय, एस आर एस अर्ली इयर्स की डायेक्टर दिव्या गोयल ने स्पोर्ट्स मीट में उपस्थित सभी अभिभावकों और स्टूडेंट्स का उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए धन्यवाद किया।
स्पोर्ट्स मीट के दौरान नन्हे विद्यार्थियों द्वारा योग की शानदार प्रस्तुतियों के साथ साथ कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही राम भजन, इंटरनेशनल जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण का संदेश देते हुए डांस की प्रस्तुति और खेल शुभंकर ‘शेरा’ की उपस्थिति भी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर छात्रों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, प्रमुख रही । जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।
कार्यक्रम के अंत में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज हर्ष गिल और विनय गोयल ने विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक द्वारा सम्मानित किया ।









