बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा से दे दिया इस्तीफा, 3 सीटों पर मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की संभावना।

Citymirrors-news-राज्य सभा से चौधरी बीरेंद्र सिंह के इस्तीफे के बाद हरियाणा से राज्यसभा में पांच में से दो सीटें खाली हो गई है। बीरेंद्र सिंह ने दो-तीन दिन पहले ही राज्यसभा अध्यक्ष एवं उप राष्ट्रपति को इस्तीफा दिया। वहीं, विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे रामकुमार कश्यप पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। कश्यप इनेलो से राज्यसभा पहुंचे थे। लेकिन बाद में उन्होंने इनेलो छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। जबकि कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा का कार्यकाल भी अगले साल खत्म हो जाएगा।ऐसे में प्रदेश में राज्यसभा पहुंचने के लिए सियासत शुरू होने वाली है। हरियाणा विधानसभा में विधायकों की संख्या के अनुसार कश्यप और सैलजा की खाली होने वाली सीटों में एक भाजपा और दूसरी कांग्रेस के खाते में जाना तय है। जबकि बीरेंद्र सिंह की सीट पर उपचुनाव होगा। ऐसे में इसके लिए अलग वोटिंग होने पर यह सीट भी भाजपा का जीतना लगभग तय है।सैलजा और कश्यप की सीट पर 9 अप्रैल तक चुनाव कराना जरूरी है। जबकि बीरेंद्र सिंह का समय अगस्त, 2022 तक बाकी था, इसलिए बाई इलेक्शन बाकी रहे समय के लिए ही होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने दो-तीन दिन पहले ही पद से इस्तीफा दे दिया।अगले साल जनवरी-फरवरी में राज्यसभा के तीन सदस्यों के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी होंगे। कुमारी सैलजा का कार्यकाल पूरा होने वाला है और
रामकुमार कश्यप इस्तीफा दे चुके हैं। इसलिए इन दोनों सीटों के लिए अलग नोटिफिकेशन होगा। जबकि बीरेंद्र सिंह की सीट के लिए होने वाले बाई इलेक्शन के लिए नोटिफिकेशन अलग जारी किया जाएगा। कश्यप और सैलजा के लिए होने वाली वोटिंग में विधानसभा में संख्याबल के हिसाब से भाजपा और
कांग्रेस आसानी से एक-एक सीट जीत लेगी।
 
                                                 
                                                    








