कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर किया 2000 भोजन के पैकेटों का वितरण।

 कांग्रेसी नेता ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर किया 2000 भोजन के पैकेटों का वितरण
कांग्रेसी नेता ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर किया 2000 भोजन के पैकेटों का वितरणफरीदाबाद। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए बल्लभगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं हरियाणा कांग्रेस के स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज मनोज अग्रवाल, सेवादल के प्रदेश सचिव संजय त्यागी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गजना कालीरमन, युवा नेता शुभम कसाना ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोहना रोड, अंबेडकर चौक, सेक्टर 3, सेक्टर 2, बल्लभगढ़ बस स्टैंड, मुख्य बाजार, सीही गेट, मलेरना रोड, भाटिया कॉलोनी, कुंदन कॉलोनी, मुजेसर, सुभाष कॉलोनी, ऑटोपिन झुग्गी, चावला कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर अभावग्रस्त व जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरित किया। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोरोनाकाल के दौरान लगातार धरातल पर कार्य करते हुए जरूरतमंदों की हर संभव मदद कर रही है। बात चाहे ऑक्सीजन सिलेंडर की हो या प्लाज़मा डोनेट करने की या फिर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाने की, हर स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीमें बढ़चढक़र कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगाए गए अनियोजित लॉकडाउन और चौपट हो चुके उद्योग धंधों की वजह से आज समाज का गरीब वर्ग दाने-दाने को मोहताज हो चुका है। जबकि यह सरकार इन जरूरतमंदों की मदद करने की बजाय, उत्सव मनाने में मशगूल है। विपदा की इस घड़ी में राहुल गांधी के आदेशानुसार प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों की हर संभव मदद करने हेतु कृत संकल्पित है। मनोज अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की मार झेल रही जनता पर भाजपा सरकार ने अपनी कुनीतियों से भारी आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें उच्चतम स्तर पर हैं, जिससे की रोजमर्रा की जिंदगी नकारात्मक तरीके से प्रभावित हुई है। आज पूरा देश महंगाई की आग में झुलस रहा है, लेकिन भाजपा सरकार को जनता से नहीं अपने पूंजीपति मित्रों की स्वार्थ सिद्धि से प्यार है। श्री अग्रवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार का काम जनता के हितों के लिए काम करना होता है लेकिन दुर्भाग्यवश इस भाजपा सरकार ने राजधर्म को ही तिलांजलि देते हुए जनता के अधिकारों पर कुठाराघात करने का काम किया है। भाजपा सरकार की इसी जनविरोधी मानसिकता के खिलाफ लड़ी जा रही निर्णायक लड़ाई के अजेय योद्धा हैं राहुल गांधी, जिनके नेतृत्व में आज हमारा देश भाजपा सरकार की तानाशाही से मुकाबला कर रहा है और आज उनके जन्मदिवस सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाडऩे का संकल्प लेते है। इस दौरान रामकिशन पंडित, सगीरन खान, धर्मवती, ललित मथादु, राहुल गुप्ता, सत्यप्रकाश, दीपक शर्मा, शलभ गर्ग, जितेश मित्तल, सनी सिंह, मोनू यादव, उत्कर्ष त्यागी व अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
 
                                                 
                                                    








