यै सॉस आमतौर पर चाउमिन, बर्गर और जगह-जगह लगने वाली अंडे की रेहड़ियों पर भी ऐसी ही सॉस देखी जा सकती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी

CITYMIRRORS-NEWS-शहर के विभिन्न क्षेत्रों में केन में बिकने वाली टोमेटो सॉस और पुदीना चटनी में न तो टमाटर है और न ही पुदीना। ऐसी चटनी शरीर के लिए नुकसानदायक है। एनआइटी तीन में बुधवार को जब जिला उपायुक्त की ओर से गठित टीम ने छापा मारा तो 270 केन (20 लीटर की प्रति केन) बरामद हुई। छापा के दौरान टीम को टैंक भी मिला, जिसमें सॉस भरी हुई थी। प्रदूषित वातावरण में घर में केन रखी हुई थी।किसी ने इसकी शिकायत जिला उपायुक्त कार्यालय में की थी। इसके बाद एक टीम बनाई गई। टीम में बल्लभगढ़ के तहसीलदार वीरेंद्र सिंह राणा, पुलिस निरीक्षक धर्मपाल सिह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी पृथ्वी सिंह शामिल रहे। छापे के दौरान पता चला कि यहां गाजर, पेठा तथा रसायुक्त रंगों के इस्तेमाल से सॉस तैयार की जाती थी। घर का वातावरण प्रदूषित था। सेहत के लिए नुकसानदायक होने के कारण चटनी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम ने तीन तरह के नमूने भर लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है। शहर में इस तरह से केन में पैक की जाने वाली टोमेटो सॉस, सोया सॉस, पुदीना सॉस आमतौर पर चाउमिन, बर्गर बनाने वाले खरीदते हैं। यह चटनी शुद्ध चटनी से सस्ती मिलती है। जगह-जगह लगने वाली अंडे की रेहड़ियों पर भी ऐसी ही सॉस देखी जा सकती है। हमने जिस घर में छापा मारा, वहां बिल्कुल स्वच्छता नही थी। प्रदूषित वातावरण में किसी भी चीज को बनाया जाता है तो उसका सेवन नुकसान ही करता है। टोमटो सॉस सिर्फ नाम ही है, इसमें टमाटर के नाम पर कुछ नहीं था।
- Default Comments (0)
- Facebook Comments