अरुण बजाज श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य बने।

CITYMIRRORS-NEWS-हरियाणा सरकार ने श्रम कल्याण बोर्ड ,हरियाणा का पुनर्गठन करते हुए चेयरमैन के 11 अतिरिक्त सदस्यों की घोषणा की है। श्रम कल्याणा बोर्ड द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार शहर के उद्योगपति वह कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े अरुण बजाज को सदस्य मनोनीत किया गया है।कई उद्योगपतियों और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने इस नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी है। गौरतलब है कि अरुण बजाज उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती, उपाध्यक्ष हरियाणा किक बॉक्सिंग, अध्यक्ष राजस्थान एसोसिएशन,अध्यक्ष बिसाऊ वेलफेयर ट्रस्ट बिसाऊ ,चेयरमैन मानव सेवा समिति, संरक्षक रोटरी ब्लड बैंक चैरिटबल ट्रस्ट, संरक्षक रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-9, कोषाध्यक्ष श्री अग्रसेन समाज सेक्टर-3-12 सहित कई संस्थाओं से जुड़े हुए है। और उनके साफ छवि, मिलनसार व्यक्तित्व , काम के प्रति निष्ठा और लगन को देखते हुए श्रम कल्याणा बोर्ड हरियाणा सरकार ने इस पद की जिम्मेदारी उन्हें दी है।ज्यादा नकरी देते हुए अरुण बजाज ने बताया कि यह मेरे नहीं उद्योगनगरी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पुनर्गठन के बाद सदस्य के लिए उन्हें चुना गया है। इस जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल 3 साल के लिए होंगा। वहीं इस नियुक्ति पर शहर के कई मजदूर संगठनों ने सीएम मनोहर लाल और श्रम मंत्री नायाब सिंह सैनी का धन्यवाद किया है। इसके अलावा शहर के ऑल एस्कॉट्स एंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष वजीर सिंह डागर को भी सदस्य नियुक्त किया गया है।
- Default Comments (0)
- Facebook Comments