डीसी समीरपाल सरो ने कहा अब बरसात खत्म होने तक यमुना में नहीं चलेंगी नावें

CITYMIRRORS-NEWS-जिलाधीश समीरपाल सरो ने आगामी बारिश के मौसम के दौरान यमुना नदी में सम्भावित जल स्तर बढऩे के कारण सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी रूप में चलने वाली नावों, किश्तियों के प्रयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश द्वारा यह आदेश दण्ड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 के तहत उन्हें प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। आदेशों में कहा गया है कि जिलाधीश के संज्ञान में लाया गया है कि वर्तमान मानसून सत्र में जिला फरीदाबाद में स्थिति यमुना नदी में पहाड़ों से अत्याधिक पानी छोडऩे के कारण बाढ़ की सम्भावना बनी रही है। जिससे आम जन व नदी किनारे रहने वाले ग्राम वासियों के जीवन पर खतरा रहने की आशंका बनी रही है। अत: जनसुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह आदेश जारी करने अति आवश्यक है। आदेशों की अवहेलना करते हुए दोषी पाये जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
- Default Comments (0)
- Facebook Comments